यूक्रेन से लौटे MP के 4 छात्र, CM ने बच्चों से की बात
मध्य प्रदेश। यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के चार स्टूडेंट रविवार को भारत पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूक्रेन से लौटे बच्चों से फोन पर चर्चा की और रेसिडेंट कमिश्नर को उनकी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
यूक्रेन में फंसे स्टूडेंट को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 1942 रविवार रात 2.45 बजे भारत लेकर पहुंची। इसमें चार छात्र मध्य प्रदेश के हैं, जिसमें जबलपुर निवासी कशवी तारे, खरगौन निवासी आयुषी पटेल, इंदौर नीमच निवासी सृष्टि शर्मा और सीधी निवासी शुभम द्विवेदी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूक्रेन से लौटे बच्चो से फोन पर बात की और उनकी कुशलता जानी।
इससे पहले यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे छात्रों का केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वागत किया और कुशलता जानी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार अपने हर नागरिक की सकुशल स्वदेश वापस के लिए कटिबद्ध है।