आखिर क्यों मथुरा में फाड़ दी पुलिसकर्मी की वर्दी जानिए वजह
उत्तर प्रदेश। मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला कोल्हू में मंगलवार रात को पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक नगला कोल्हू में मंगलवार रात को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर पीआरवी के सिपाही पहुंचे थे। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। एक सिपाही की वर्दी फाड़ डाली। पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने मुकेश नाम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।