Uttarakhand and National-Current Affairs Hindi News Portal

आखिर क्यों अमरोहा में शादी के सवा दो महीने बाद युवती लगाई फासी जानिए वजह

उत्तर प्रदेश।  अमरोहा में शादी के सवा दो महीने बाद विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। विवाहिता तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमना खास गांव की है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। चर्चा है कि विवाहिता के पास एक सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मायके वालों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
 

जानकारी के मुताबिक, नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमना खास गांव के रहने वाले अजय कुमार की शादी बिजनौर जनपद के शेकपुर घडू हिमालयन कॉलोनी निवासी नीरू से 4 मार्च 2022 को हुई थी। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों के परिवारों की सहमति के बाद उनकी शादी हुई थी। अजय कुमार पठानकोट में रहकर एक निजी अस्पताल में सिटी स्कैन, एक्स-रे करने का काम करता है।

कुछ दिन पहले नीरू पठानकोट गई थी, जहां वह पति अजय कुमार के साथ करीब 10 दिन तक रुकी थी। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। करीब 4 दिन यहां रुकने के बाद तीन दिन पहले उसका भाई नीरू को ससुराल छोड़ कर गया था।

रविवार की सुबह नीरू का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके वाले भी मौके पर आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।

इसके बाद पुलिस ने नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि पुलिस को विवाहिता के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, पुलिस सुसाइड नोट के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.