दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति बन चुकी हैं। सोमवार को उन्होंने शपथ भी ग्रहण कर ली। इसके बाद रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हुआ। अब उनका नया पता राष्ट्रपति भवन नहीं, बल्कि जनपथ रोड स्थित वह बंगला होगा, जहां कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे।
द्रौपदी मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़ सोमवार को अपने नए आवास पहुंचे।बंगले को, राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके आवास के रूप में तैयार किया गया है। पासवान का निधन 2020 में हुआ था। उससे पहले करीब तीन दशक तक वह 12 जनपथ स्थित इस बंगले में रहे। उनके बेटे चिराग पासवान ने नोटिस मिलने के बाद अप्रैल में बंगला खाली कर दिया था।
गौरतलब है कि रामविलास पासवान का अक्टूबर 2020 में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह 1989 से, जनता दल से लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी तक अलग-अलग विचारधाराओं वाले दलों के नेतृत्व वाली केंद्र सरकारों में मंत्री रहे।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.