भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही महिला को सेना ने किया गिरफ्तार
जम्मू। जिले में एलओसी पर चक्का दा बाग इलाके से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए सेना ने एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। अर्जुन पोस्ट के पास महिला भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कर रही थी, तभी सतर्क जवानों की नजर पड़ी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके इस पार आने का मकसद क्या है।