Uttarakhand and National-Current Affairs Hindi News Portal

भाजपा ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को सौंपी कमान

देहरादून। भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया गया है। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा निकट भविष्य में संगठन में बदलाव किया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के स्थान पर महेंद्र भट्ट को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.