निकाय चुनाव में भाजपा ने छोड़ा जजपा का साथ, अकेले लड़ने का किया ऐलान
हरियाणा। प्रदेश की भाजपा पार्टी ने इस बार स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बिना किसी गठबंधन के लड़ने का फैसला किया है इस बार पार्टी जजपा से गठबंधन नहीं करने जा रही है भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि पार्टी नगर और नगर पालिका इस बार बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी।
बताया जा रहा है कि हिसार में आयोजित हरियाणा भाजपा कार्यकारिणी के बाद से पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव बिना गठबंधन के लड़ने का फैसला किया है जबकि इससे पहले हरियाणा में अबतक भाजपा और जजपा की गठबंधन की सरकार है।
प्रदेश में पार्टी ने इस बार बिना किसी गठबंधन और अपने ही सिंबल पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है साथ ही जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भाजपा के इस फैसले से इस बार जजपा के काफी बड़ा झटका लगा है।