नोएडा में फिर तेज़ी से बढ़ा रहा कोरोना का ग्राफ
एनसीआर। कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या एक सप्ताह में ढाई गुना बढ़ गई है। इससे सक्रिय मरीजों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीज भी आधे हो गए हैं। राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती आठ मरीजों में कोई भी गंभीर नहीं है। चार मई से 10 मई तक कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या 171 थी। व
हीं 11 से 17 मई तक नए मरीज बढ़कर 441 हो गए। कोरोना संक्रमण दर करीब छह तक पहुंच गई है। जो एक सप्ताह पहले तक करीब एक थी। जिले में चार मई को 147 मरीजों का इलाज चल रहा था। इसमें से इक्का-दुक्का ही अस्पताल में भर्ती थे। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 429 हो गई है। यानि दो सप्ताह पहले के मुकाबले सक्रिय मरीजों की संख्या करीब तीन गुना बढ़ी है। जिसमें से आठ को अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज कराना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक संदिग्धों की जांच संख्या 2000 तक सीमित रखी है।
अगले सप्ताह से तीन 3,000 संदिग्धों की जांच की जा सकती है। जिससे नए मरीजों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है। तीन निजी अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस बार भी काफी कम लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। जिले में इलाज के लिए पर्याप्त बेड हैं।