Uttarakhand and National-Current Affairs Hindi News Portal

किसान के रिश्तेदारों ने ही जमीन के विवाद में कर दी हत्या

पंजाब। थाना किला लाल सिंह के अधीन गांव जौड़ा सिंघा के एक किसान की रिश्तेदारों ने ही जमीन के विवाद में हत्या कर दी। घटना गुरुवार की देर शाम की है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक किसान सुरजीत सिंह उर्फ काला (42) की पत्नी राजविंदर कौर और बेटे बलजीत सिंह ने बताया कि छह कनाल खेत का झगड़ा उनके ताया के साथ चल रहा है।

गुरुवार को वह अपने पति सुरजीत सिंह व अपने दोनों पुत्रों मनप्रीत सिंह व दलजीत सिंह के साथ खेत गई। वहां देखा कि उनके खेत को जोत दिया गया था। ताया का बेटा कुलवंत सिंह, उसका बेटा साजन सिंह, रिश्तेदार गुरजंट सिंह व कुछ अज्ञात लोग हथियार लेकर खड़े थे। जैसे ही वह खेत पर पहुंचे उन्होंने हमला कर दिया।

वह अपने बेटे के साथ जान बचाकर किसी तरह भाग गई। कुछ समय बाद जब वे दोबारा खेत में गए तो देखा कि उसका पति सुरजीत सिंह खेत में मृत पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी तो डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां रिपुतापन सिंह, थाना किला लाल सिंह के प्रभारी सुखइंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसआई सुखइंदर सिंह ने बताया कि राजविंदर कौर के बयान पर कुलवंत सिंह, साजन सिंह, गुरजंट सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल नामजद आरोपी फरार हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.