कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ हुए भाजपा में शामिल
पंजाब। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। जानकारी के अनुसार, जाखड़ के भाजपा में शामिल होने का फैसला कल ही हो गया था। कांग्रेस को गुड बाय कहने वाले जाखड़ ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। जाखड़ इन दिनों दिल्ली में ही हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीज जाखड़ का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ जैसे नेता का भाजपा में शामिल होना स्वागत योग्य और बड़ा कदम है। पंजाब में राष्ट्रवादी सोच के लोगों के लिए सबसे बड़ी पार्टी है और सुनील जाखड़ ऐसे ही नेता हैं। पंजाब में राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करने की जरूरत है। जाखड़ की अलग और खास छवि है।