Uttarakhand and National-Current Affairs Hindi News Portal

हिमाचल के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे चार केंद्रीय मंत्री

हिमाचल।  प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने पर चार केंद्रीय मंत्री प्रदेश में आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल करने के लिए चार मंत्रियों को सरकार की ओर से आमंत्रित करने के लिए सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। एक से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के उद्योग विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक और निगम-बोर्डों के अध्यक्ष कार्यक्रम की तैयारियों के लिए फील्ड में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों नई दिल्ली के दौरे पर हैं। भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा कर मुख्यमंत्री चार मंत्रियों के नाम फाइनल कर रहे हैं। जल्द केंद्रीय मंत्रियों के नाम और उनके हिमाचल आने के शेड्यूल को जारी किया जाएगा। कार्यक्रमों की मानीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में दो कमेटियां भी गठित कर ली गई हैं।

एक कमेटी में नेताओं और दूसरी में अधिकारियों को शामिल किया गया है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कहां-कहां प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा यह कमेटियां बनाएंगी। अभी तक की तैयारियों के अनुसार विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक यात्रा को प्रदर्शित करती प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं तैयार करेंगे। स्थानीय और राष्ट्र स्तरीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को इसमें शामिल किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई एक बुकलेट भी तैयार की जाएगी। दूसरी बुकलेट में जिला स्तर के आंकड़ों को प्रदर्शित किया जाएगा। सभी आयोजन स्थलों पर स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा, पर्यटन, जल शक्ति, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा उद्योग विभाग की ओर से गत 75 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.