एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पहुंची भोपाल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया स्वागत
भोपाल। देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। इसके पहले एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर को भोपाल पहुंची। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुर्मू का स्वागत किया। मुर्मू का स्वागत आदिवासी समाज की थीम पर किया गया।
बता दें इससे पहले विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी भोपाल पहुंचे। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल के साथ बैठक की। इसमें बीजेपी पर राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।