Uttarakhand and National-Current Affairs Hindi News Portal

पीएम मोदी आज बढ़ते तापमान को लेकर अधिकारियों से करेंगे बैठक

भीषण गर्मी की चपेट में कई राज्य, 122 सालों का टूटा रिकार्ड

यूरोपीय देशों के तीन दिवसीय दौरे से लौटे पीएम नरेंद्र मोदी आज बढ़ते तापमान के साथ-साथ आगामी मानसून सीजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री दिन में सात से आठ बैठकें कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार पीएम इन बैठकों के दौरान अधिकारियों को कई अहम दिशानिर्देश दे सकते हैं।

देश के कई हिस्से पिछले कुछ हफ्तों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और कई जगहों पर तापमान अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में औसत तापमान 35.9 पर तो वहीं अधिकतम तापमान 37.78 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

देश के दोनों क्षेत्रों में 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल का अनुभव हुआ है। वहीं मार्च में भी भारत में औसत तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस था, जो कि वर्ष 1902 के बाद का रिकार्ड गर्म महीना देखा गया था। वहीं गर्मी का सितम यह है कि दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। ये तापमान अप्रैल के सामान्य उच्च तापमान की तुलना में 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.