दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो में कई बार तकनीकी समस्याएं आ गई है, जिसके कारण यात्रियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आज भी मेट्रो में तकनीकी खामियों के चलते लोगों को कड़ी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों को बताया है कि रेड लाइट पर इंद्रलोक और पीतमपुरा के बीच मेट्रो अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। हालांकि अन्य सभी लाइनों पर सब कुछ सामान्य है।
मेट्रो में यह दिक्कत सुबह 9 बजे के करीब हुई है। ये ऐसा समय है जब सफर करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक होती है। इस समय लोग ऑफिस, कॉलेज और अन्य कार्य के लिए घरों से निकलते हैं।
ऐसे समय में मेट्रो सेवाओं में देरी होने पर बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी होती है। मेट्रो स्टेशनो पर कुछ ही मिनट के अंदर भारी भीड़ इकट्ठा होने लगती है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.