सीएम के काफिले में चलती कार पर लगा पत्थर, पुलिस महकमे में हड़कंप
राजस्थान। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में गुरुवार रात सेंध लग गई। एक पत्थर उनके काफिले में चल रही कार पर लगा। घटना के साथ से पुलिस ने हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है कि पत्थर किस तरह कार पर आकर लगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में सीएम के काफिले की कार में पत्थर लगने का यह पहला मामला है। अब तक इस तरह की कोई भी घटना सामने नहीं आई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब 8:15 की है। सीएम अशोक गलहोत दिल्ली रोड होटल में रखे गए कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करने जा रहे थे। इस दौरान आरएसी कट के पास गहलोत की कार को स्कॉट कर रही एक इनोवा के गेट पर पत्थर लगा। कार में सवार अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मुख्यमंत्री के काफिले की कार में पत्थर लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला।