राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से दो दिन पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से हुए बाहर
दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की शुरुआत 28 जुलाई से होने जा रही है। इससे दो दिन पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी जानकारी दी।