मुंबई। प्रदेश में चूहे के जहर से भरे टमाटर वाले मैगी नूडल्स खाने के एक हफ्ते बाद 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना मलाड (पश्चिम) के पास्कल वाड़ी में हुई जहां मृतक रेखा निषाद अपने पति और देवर के साथ रहती थी। उसने घर के चूहों को मारने के लिए कुछ टमाटरों पर जहर लगाया था। गलती से उसने इन टमाटरों को नूडल्स में मिला दिया। नूडल्स खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके बयान दर्ज करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना से इनकार किया। बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.